मास्क और हैंड सैनिटाइजर की जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
अब शिकायत आने पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शनिवार को सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है। कहा है कि 2प्लाई, 3प्लाई सर्जिकल मास्क, एन-95 मास्क और हैंड सैनिटाइजर की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।