- Hindi News
- National
- Ranchi News These Officials And Members Of The Marwari Community Made An Appearance At The Holi Milan Ceremony
होली मिलन समारोह में मारवाड़ी समाज के इन पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई
मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम संयोजक विजय खोवाल के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भागचंद पौद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, एमपी अजमेरा, अरुण बुधिया, पवन पौद्दार, शिव शंकर साबू, उम्मेदमल काला, रविशंकर टोली, श्याम सुंदर बजाज, कौशल राजगढि़या, अन्नु पौद्दार, रण खेतान ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अशोक नारसरिया, रतन मोर, विनोद जैन, प्रमोद सारस्वत,समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। संचालन सुरेश चंद्र अग्रवाल ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने मारवाड़ी समाज की एकजुटता दिखाते हुए अगले साल कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने की बात कही। सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हुए सशक्त मारवाड़ी समाज के निर्माण की बात कही।