पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म में 1 या 2 हीरो जैसी चीजें महत्वहीन : लव रंजन

फिल्म में 1 या 2 हीरो जैसी चीजें महत्वहीन : लव रंजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म में 1 या 2 हीरो जैसी चीजें महत्वहीन : लव रंजन

फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसका निर्माण लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे।
गर्ग ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, \"\"लव फिल्म्स इस फिल्म को आगे ले जाने की ओर अग्रसर है। हमने टी-सीरीज के साथ काफी काम किया है और आगे करना भी जारी रखेंगे। हालांकि अजय और रणबीर के साथ लव की अगली फिल्म के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बातचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं किया गया है।\"\"
गर्ग ने कहा कि वह रणबीर और अजय को फिल्म में लेने पर खुश हैं।
रंजन ने कहा, \"\"जब एक अभिनेता फिल्म में अपनी भूमिका और किरदार को लेकर उत्साहित होता है तो फिल्म में एक या दो हीरो जैसी चीजें महत्वहीन हो जाती हैं। बात तो यह है कि दोनों अभिनेताओं को कहानी पसंद आई है।\"\"
\'राजनीति\' के बाद दोनों अभिनेता इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...