पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल कर लेते हैं तो हार्ट ब्लॉकेज को काफी हद तक रोक सकते हैं। ये फूड आर्टीज को क्लीन करने के साथ ही ब्लड फ्लो को भी ठीक करते हैं। ये कॉलेस्ट्रॉल को आर्टीज में नहीं जमने देते।
भोपाल की आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और लंदन से पीएचडी करने वाली गीतांजलि शर्मा बताती हैं कि इन चीजों को अगर रेगुलर डाइट में शामिल किया जाए तो ये ब्लॉकेज को रोक सकती हैं। ऐसा नहीं होगा कि दो दिन इनको खाने से दिल की बीमारियां ठीक हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...
तरबूज
गर्मियों में सबका फेवरेट और अमिनो एसिड का नेचुरल सोर्स माने जाने वाला तरबूज बॉडी में निट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन करता है। निट्रिक ऑक्साइड आर्टीज को रिलेक्स करने, इंफ्लामेशन को दूर करने और ब्लड प्रेशर को लो करने के लिए जाना जाता है। ये बॉडी के फैट कंजप्शन को भी रोकता है। अब्डोमिनल एरिया में कम फैट होने से हार्ट डिसीज का रिस्क कम हो जाता है।
हल्दी
हल्दी आर्टीज वॉल के डैमेज को हील करती है जो कि ब्लड क्लॉट और कॉलेस्ट्रॉल जमने के कारण बनता है। ये एंटीफ्लैमेंटरी होती है जो कि आर्टीज को रिलैक्स भी करती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन B6 हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके खाने का सबसे अच्छा तरीका हल्दी वाला दूध पीना है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए दूसरी चीजों के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.