पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर-19 में वेंडिंग जोन के लिए तीसरा ड्रॉ आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कुल 458 रेहड़ी वालों को जगह होगी अलॉट

पंचकूला नगर निगम की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-19 में बनाए गए वेडिंग जोन के लिए तीसरा ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके लिए करीब 150 रेहड़ी-फड़ी वालों को बुलाया गया है। इसके लिए वेरिफिकेशन का काम पहले ही हो चुका है। इससे पहले हुए दो ड्रॉ में पंचकूला के रेजिडेंट्स रेहड़ी-फड़ी वालों को ही बुलाया गया था। आज होने जा रहे ड्रॉ में आसपास के शहरों से आकर सेक्टर 19 में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को भी बुलाया गया है। यह ड्रॉ कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 12 में होगा। सेक्टर 19 में बनाए गए वेंडिंग जोन में कुल 458 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की जानी है। पहले ड्रॉ में यहां 62 और दूसरे ड्रॉ में 65 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट की गई थी। अब तक हुए दो ड्रॉ में एमसी 127 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर चुका है। अभी यहां 331 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट होनी बाकी है। अगर आज होने वाले ड्रॉ में बुलाए गए सभी 150 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर दी जाती है तो भी यहां 181 साइट खाली बचेगी। पंचकूला नगर निगम इन्हें आने वाले समय में अलॉट करेगा। सेक्टर 19 में वेंडिंग जोन डेवलप करने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।पंचकूला नगर निगम के एग्जीक्यूटिव अफसर जरनैल सिंह का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी वालों को वेडिंग जोन में जगह अलॉट करने का प्रोसेस लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को होने वाले तीसरे ड्रॉ के बाद अन्य ड्रॉ भी जल्द निकाले जाएंगे। कोशिश होगी कि हर हफ्ते कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर दी जाए।

खबरें और भी हैं...