पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. दुनियाभर में आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें अलग-अलग तरह की विकृतियों के साथ बच्चों का जन्म होता है। कई मामलों में बच्चे की मौत हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भाग्यशाली होते हैं, जिनकी जिंदगी डॉक्टर्स संवार देते हैं। ऐसी ही एक भाग्यशाली लड़की है 19 साल की वोर्कितु देबबेत। 14 साल दुनिया से छिपाई ये सच्चाई...
- इथियोपिया की रहने वाली वोर्कितु को देखकर हर कोई उसे नॉर्मल मानता था। आम लड़की की तरह वो हर काम किया करती थी।
- उसे खुद में कभी कोई कमी नजर नहीं आई। लेकिन एक दिन जब उसके सामने उसकी सहेली ने कपड़े बदले, तब उसे अहसास हुआ कि उसकी बॉडी कुछ अलग है।
- दरअसल, 14 साल तक वोर्कितु अपनी बॉडी में अपने पैरासाइटिक ट्विन को ढो रही थी। उसके पेट के निचले हिस्से में जन्म से ही जुड़े थे उसके ट्विन के दो हाथ और पैर।
- समय के साथ वे एक्स्ट्रा हाथ-पैर भी बढ़ते रहे। गरीबी की वजह से पहले उसका इलाज नहीं हो पाया। बचपन से ही उसके पेट से जुड़े उन हिस्सों को छुपाकर रखा गया था।
- ढीले-ढाले कपड़ों के भीतर छुपा रहने के कारण लोगों को जरा भी संदेह नहीं हुआ कि वोर्कितु अपने पैरासाइट ट्विन को ढो रही है।
- लेकिन 2012 में ऑर्थेपेडिक सर्जन डॉ. एरिक गोकेन ने 8 घंटे की सर्जरी के बाद वोर्कितु की बॉडी से ये एक्स्ट्रा हिस्सा अलग कर दिया।
परिवार को लगा शापित है बेटी
- गरीबी के अलावा जानकारी के अभाव में वोर्कितु के परिवार वालों ने पहले उसका इलाज नहीं करवाया। उन्हें लगता था कि उनकी बेटी शापित है, इस कारण उसका ऐसा हाल है।
- लेकिन इलाज के बाद अब वोर्कितु आम लड़की की जिंदगी जी रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो अब मां भी बन सकती है।
क्या होते हैं पैरासाइटिक ट्विन्स?
ट्विन्स या जुड़वां तो हम सब समझते हैं। जब एक साथ गर्भ से दो बच्चे पैदा होते हैं तो उन्हें ट्विन्स कहा जाता है। जब महिला के गर्भाशय में दो अंडे फर्टिलाइज होते हैं, तब ट्विन्स पैदा होते हैं। लेकिन पैरासाइटिक ट्विन्स का मामला बिल्कुल अलग है। इनमें फर्टिलाइज तो दो अंडे ही होते हैं लेकिन गर्भ में कुछ ऐसी कॉम्प्लीकेशंस आ जाती हैं, जिसकी वजह से दोनों अंडे अलग-अलग विकसित होने की जगह एक साथ जुड़ जाते हैं। इन मामलों में एक बच्चा विकसित होता है लेकिन दूसरा पहले की बॉडी से जुड़ जिंदा रहता है। दुनिया में ऐसे कई मामले देखे गए हैं जहां दो लोगों की बॉडी आपस में जुड़ी होती है। इन्हें ही पैरासाइटिक ट्विन्स कहा जाता है। कुछ मामलों में पैरासाइटिक ट्विन के सिर्फ हाथ या पैर, कुछ में मात्र धड़ ही विकास कर पाता है।
आगे देखिए अन्य फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.