पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा, यूपी। यह हैं एत्माउद्दौला थाने की नुनिहाई चौकी पर तैनात दरोगा नित्यानंद पांडे। इनकी स्टाइल को देखकर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के चुलबुल पांडे की याद आ सकती है। इनका एक VIDEO इन दिनों सोशल मीडिया पर VIRAL हो रहा है। दरोगाजी टेबल पर पैर रखकर कुर्सी पर टिके हुए हैं, जबकि उनके सामने कुछ फरियादी सहमे से बैठे हैं।
-दरोगा नित्यानंद पांडे पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। इससे पहले वे ताजमहल और जगदीशपुरा में तैनात रह चुके हैं। जब ये ताजमहल पर तैनात थे, तब पूर्वी गेट पर बीच सड़क पर कुर्सी डाल कर अखबार पढ़ने के कारण विवादों में आए थे।
-ताजा वीडियो बुधवार को VIRAL हुआ। इसमें कुछ फरियादी चौकी पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। दरोगाजी नियम-कायदे और शिष्टाचार भूलकर टेबल पर पैर रखकर बैठे रहे। यही नहीं, फरियादी काफी देर तक अपनी बात कहने का इंतजार करते रहे, लेकिन दरोगाजी मोबाइल पर बातचीत करने में बिजी रहे।
-इस मामले में SSP अमित पाठक ने कहा कि वीडियो देखने के बाद एक्शन लिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.