पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन/मुंबई. ब्रिटेन के राजघराने में इन दिनों शादी की धूम है। महारानी ऐलिजाबेथ के छोटे पोते प्रिंस हैरी 19 मई को मेगन मर्केल से शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में दुनियाभर से हाइप्रोफाइल लोग शरीक होंगे। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगीं। खबर है कि इस शादी में भारत से गिफ्ट के तौर पर एक बैल की तस्वीर भेजी जा रही है। ये गिफ्ट जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा की भारत की ब्रांच से भेजा जा रहा है। क्या है मामला...
- दरअसल, पेटा ने कुछ समय पहले महाराष्ट्र के सांगली से कमजाेर और घायल बैल को बचाया था। इस बैल को लंबे समय तक बैलगाड़ी के काम में लिया जाता था। लेकिन घायल होने के बाद इसे आवारा छोड़ दिया गया।
- बाद में पेटा ने इस घायल जानवर को सांगली की एक सेंचुरी को दे दिया। अब ब्रिटेन की रॉयल वेडिंग के सम्मान में इस बैल का नाम 'मेरी' रखा गया है। यह प्रिंस हैरी और मेगन के नामों से लिया गया है।
- बैल की फोटो फ्रेम कराकर पेटा शाही जोड़े को तोहफा भेजेगा। पेटा के फाउंडर इनग्रिड न्यूकर्क के मुताबिक, बैल 'मेरी' की फोटो फ्रेम शादी का बेस्ट गिफ्ट हाेगी।
- बैल की फोटाे के साथ मुंबई के डब्बावालों ने भी शाही जोड़े को गिफ्ट भेजा है। उनकी ओर से प्रिंस हैरी के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए एक साड़ी भी गिफ्ट के तौर पर भेजी जाएगी। बता दें कि शाही जोड़ा 19 मई को विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में शादी करने जा रहा है।
- इस शाही शादी में 600 मेहमान शामिल होंगे। इसनमें से 200 लोग तो सिर्फ प्रिंस हैरी और मेगन के रिश्तेदार और नजदीकी दोस्त होंगे। इसमें किसी भी बड़ी राजनीतिक हस्ती को नहीं बुलाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.