पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खरबूज की खेती से 70 दिन में कमाए 21 लाख रु., यूं आप भी कमा सकते मुनाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूज डेस्क। गुजरात के बनासकांठा जिले के छोटे से गांव चंदाजी गोलिया के किसान खेताजी सोलंकी इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा में बने हुए हैं। 7वीं पास 41 साल के इस किसान ने खरबूजे की खेती से 4 एकड़ जमीन में से 70 दिनों में 21 लाख रुपए कमाए हैं। 

 

बीज बोने के 70 दिनों में 140 टन खरबूजे की पैदावार हुई। एक डीलर के जरिए खरबूजे को कश्मीर भेजा। जहां यह 21 लाख रुपए में बिके। खेताजी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कई ऐसे प्वॉइंट बताए हैं, जो हर किसान को जानना चाहिए। साथ ही यह भी जानिए कि आप कैसे खरबूज की खेती कर सकते हैं। 

 

क्या हैं खेताजी की Tips....

 

- सही मौसम के मुताबिक बीज बोने का टाइम डिसाइड करें। जब टेम्प्रेचर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस हो तभी खरबूज को बोना चाहिए। वहीं टेम्प्रेचर के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कटाई होना चाहिए। 

- इंटरनेट, डीडी किसान या खासतौर पर किसानों के लिए तैयार किए गए ऐप्स से मौसम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
- उच्च गुणवत्ता वाले बीज प्रमाणित सर्टिफिकेट के साथ अवेलेबल हैं। अपने क्षेत्र के आसपास स्थित एग्रीकल्चर कॉलेज में जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। 

- बीज एक-दूसरे से 4 से 5 फिट की दूरी पर लगाएं। खरबूजे के बीज बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए इन्हें मिट्टी में 0.5 इंच से ज्यादा गहरे तक न बोएं। 

- सोलर पंप लगाने के लिए कई राज्यों की सरकारें सब्सिडी देती हैं। इसकी लागत 8 से 10 लाख रुपए आती है, गुजरात में किसानों को सिर्फ 37,500 रुपए का निवशे इसमें करना होता है। आप अपने राज्य की सरकार की स्कीम पता कर सोलर पंप लगवा सकते हैं। यह खेती के लिए बहुत जरूरी है। 

 

आप कैसे कर सकते हैं खरबूजे की खेती, देखिए अगली स्लाइड में...