पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Those Who Attacked The Shop Manager Lived On Rent Changed Their Hideout

शॉप मैनेजर पर हमला करने वाले रहते थे किराए पर, बदल लिया ठिकाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले हफ्ते मटौर पुलिस स्टेशन के बिल्कुल विपरीत एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में जाकर और पेंट अल्ट्रेशन के बाद वापस करने को लेकर हुए झगड़े में आरोपी का पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जांच अफसर मटौर पुलिस स्टेशन के सुरजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी रजिस्टर्ड पते के अनुसार पुलिस सेक्टर-47 गई थी, लेकिन वहां जाकर कोठी मालिक से पता लगा कि आरोपी काफी समय पहले उनके पास किराए पर रहते थे। लेकिन अब छोड़कर कहीं ओर शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद मटौर पुलिस बैरंग लौट आई। लेकिन कोठी मालिक को यह मैसेज जरूर छोड़ा गया कि जैसे ही उनके पुराने किराएदारों के बारे कुछ पता चलता है तो वह पुलिस को जरूर
सूचित करें।

पीड़ित मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी शॉप पर एक युवक आया था। जोकि अपने साथ दो पेंट लेकर आया तो अल्ट्रेशन करवाकर आया था। उसे नई पेंट लेने से मना किया तो उसने हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...