पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Thousands Of Goods Stolen From Farmer39s Motor Complaint Given

किसान की मोटर से हजारों का सामान चोरी हुआ, शिकायत दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुराली | गांव ध्यानपुरा में चोरों ने खेतों में किसान की मोटर पर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार की रात को वह 8:30 बजे मोटर के कमरे को ताला लगाकर घर चला गया। जब सुबह उसके पिता अमरजीत सिंह मोटर पर गए तो मोटर वाले कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था। चोरों ने पहले दरवाजे को लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो चोरों ने दरवाजे का नीचे वाला हिस्सा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोर अंदर रखे फ्रिज, एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरी संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...