पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठुआ रेप केस: पीड़ित परिवार की वकील को मिली धमकी, कहा- मेरे साथ भी हो सकता है रेप,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली/जम्मू.  सामूहिक दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या के आठ आरोपियों के खिलाफ सोमवार से मुकदमा शुरू होगा। वहीं, बच्ची के परिजनों की तरफ से लड़ रही वकील दीपिका एस राजावत ने धमकियां मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिंदा रहूंगी। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरी हत्या भी हो सकती है। मुझे कल धमकी मिली थी कि तुम्हें माफ नहीं करेंगे।" उन्होंने कहा कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताएंगी कि उनकी जान खतरे में है।

 

केस के हिंदू-मुस्लिम का रंग लेते देख दो सिख पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त

बता दें कि आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। एसआईटी ने उसके खिलाफ अलग चार्जशीट दाखिल की है। नियमों के तहत कठुआ के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सात आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट सेशंस कोर्ट भेजेंगे। वहीं, नाबालिग के खिलाफ उन्हीं के कोर्ट में सुनवाई चलेगी। इस संवेदनशील केस के हिंदू-मुस्लिम का रंग लेते देख राज्य सरकार ने पैरवी के लिए सिख समुदाय के दो स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नियुक्त किए हैं।

 

 

आरोपी के परिवार ने कहा- सीबीआई से जांच करवाओ, फिर सरेआम फांसी दे देना रासना

कठुआ कांड का मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सांझी राम के परिवार ने कहा है कि मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। उसमें दोषी मिलने पर भले ही सांझी राम और उसके बेटे को सरेआम फांसी दे देना। भूख हड़ताल पर बैठी सांझी राम की बेटी ने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को मीडिया दोषियों को बचाने अौर जांच में रुकावट डालने की कोशिश क्यों दिखा रहा है।

 

भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे सीएम ने किए मंजूर

राज्यपाल को भेजे दुष्कर्म के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में जाकर विवादों में घिरे भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को मंजूर कर लिए। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने सीएम को भेजे थे। इन्हें तत्काल मंजूर कर राज्यपाल एनएन वोहरा के पास भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...