पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडूंगरपुर/जयपुर. जिला समान परीक्षा व्यवस्था के तहत चल रही परीक्षाओं के बीच तीन कक्षाओं के पेपर राजकीय माध्यमिक स्कूल गोकुलपुरा से शनिवार-रविवार रात चोरी हो गए। इससे सोमवार को पूरे जिले में साढ़े 8 हजार बच्चों की 9वीं कक्षा की गणित की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मंगलवार को होने वाली स्वास्थ्य और शारीरिक की परीक्षा भी निरस्त की गई है।
- कडीईओ अनोपसिंह सिसोदिया ने बताया कि अब नए पेपर के साथ गणित विषय की परीक्षा 26 अप्रैल को होगी और स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। दोनों ही परीक्षाएं निर्धारित समय सुबह 8 से 11.15 बजे तक पूरे जिले में होंगी। वहीं 19 अप्रैल से होने वाली संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और हिंदी की परीक्षाएं यथावत रहेंगी।
कैसे : न ताला टूटा, न खिड़की, चाबी से खोला दरवाजा, सिर्फ पेपर ही चोरी किए।
कब : शनिवार और रविवार की रात को।
#क्या बोले अधिकारी
चोरी का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पेपर निरस्त कर बाकी पेपर के प्रिंट ऑर्डर दे दिए हैं। स्कूल को भी अपने स्तर पर कक्षाओं के पेपर मोडरेट करने को कहा है।
- अनोपसिंह, डीईओ माध्यमिक
स्कूल में सुबह ताला खुला मिला और पेपर के लिफाफे टेबल पर थे। मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वैसे अलमारी की चाबी केवल परीक्षा प्रभारी के पास ही रहती है।
- भूपेंद्र भट्ट, संस्थाप्रधान
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.