पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. घरेलू हालात से दुखी होकर सुसाइड करने आई महिला को तीन बेटियों ने सिटी स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने से रोक लिया। नकोदर रोड पर रहने वाली चार बेटियों की मां मंगलवार दोपहर सिटी स्टेशन पर पहुंची। तीन बेटियां भी उसके साथ थी। इस दौरान दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट प्लेटफार्म-2 पर थे। दोनों ने शोर मचाया कि कोई उस महिला को रोके। जर्नलिस्ट दौड़ते हुए प्लेटफार्म-1 पर पहुंचे। ट्रेन पास से निकल रही थी। कुछ दूर खड़ी रेलवे कर्मचारी चीख-चीख कर कह रही थी- ‘तुम क्या कर रही हो?’
दो बेटियों से मां ने खुद को छुड़ाया, लेकिन तीसरी ने नहीं छोड़ा दामन
- 01.33 पर टाटा मूरी ट्रेन सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर आ रही थी। प्लेटफार्म-1 पर बैठी महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन की ओर बढ़ने लगी। मगर बेटियों ने मां को पकड़ लिया। मां ने सबसे छोटी दो बेटियों से तो कपड़े छुड़ा लिए, मगर 10 साल की बेटी ने मां को नहीं छोड़ा।
मासूम बच्चियाें से मां ने कहा- मुझे दूसरी दुनिया में जाने दो, तुम यहीं रहो
- इस दौरान महिला बच्चियों से लगातार बोल रही थी- ‘मैनूं दूजी दुनिया विच जाण दिओ, तुसीं एेथे ही रहो।’ मासूम बच्चियां मां से लिपट गईं। वो मां से कह रही थीं- ‘पैलां सानूं नानी घर (होशियारपुर) छड्ड दिओ, फेर तुसीं चले जाणा।’ ऐसे में तुरंत महिला को ट्रेन से दूर किया।
पति शक करता है, इसलिए खुदकुशी कर रही हूं
रोते हुए महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता है और मारपीट भी करता है। शादी को 12 साल हो गए। जिंदगी नर्क बन चुकी है। चार बेटियां हैं, जिनमें से एक को होशियारपुर नानी के घर छोड़ा है।
पति से फाेन पर कहा- इस बार तो बेटियों ने बचा लिया, लेकिन...
भास्कर टीम ने महिला के पति को फोन किया तो महिला पति से बोली- ‘इस वार तां कुड़ियां ने बचा लिआ, पर अगली गड्डी थल्ले आ के जान दे देवांगी। तुसीं आ के कुड़ियां नूं लै जाणा।’ इस दौरान जब तक पति मौके पर नहीं पहुंचा, तब तक भास्कर टीम ने महिला और बच्चियों को संभाला।
पति बोला- मैंने तो कभी कुछ नहीं कहा
- मौके पर पहुंचे पति से मारपीट का कारण पूछा तो बोला- उसने कभी कुछ नहीं कहा। सास-बहू में कहासुनी हुई थी। शायद इसलिए ऐसा स्टेप उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला और पति को समझाया।
- इस पर महिला ने कहा कि वह दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाएगी और पति ने कहा कि वह उसे खुश रखेगा। उसके बाद पति ने बेटियों को गोद में उठाया और महिला के साथ घर की ओर रवाना हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.