पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदिशा: हादसे में तीन की मौत, तीन घायल, बोलेरो को 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया ट्राला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा.   जिले के मेहलुआ गांव के पास बुधवार तड़के एक जीप की ट्राॅले से भिड़ंत में जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को बीना में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार भोपाल से ललितपुर जा रही जीप कुरवाई के मेहलुआ चौराहा के पास एक बड़े ट्राॅले से टकरा गई । हादसे में ललितपुर निवासी नसीर खान (50), कल्लू खान (55) और निजाम खान (37) की मौत हो गई। जीप सवार पथरी के इलाज के लिए भोपाल गए थे। टक्कर के बाद दोनों वाहन पास में ही एक दुकान में जा घुसे जिससे मकान और दुकान दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

मेहलुआ चौराहे पर हादसा|सिरोंज से बीना की ओर ट्राला, बोलेरो को 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया 


ललितपुर के पथरी के मरीज आष्टा से वैद्य का इलाज कराके लौट रहे थे तब विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर मेहलुआ चौराहे पर बुधवार सुबह 4 बजे बोलेरो में ट्राला ने टक्कर मार दी। ट्राॅला सिरोंज से बीना की तरफ जा रहा था। बोलेरो में पथरी के 6 मरीज और एक ड्राइवर सवार थे। हादसे के बाद बोलेरो करीब 100 फीट तक घिसटती चली गई और एक मकान में दोनों वाहन घुस गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से चार घायल हुए हैं। दो को भाेपाल और दो को बीना रेफर किया गया है। हादसा चौराहे पर रोटरी नहीं हाेने की वजह से हुआ। 


दोनों वाहनों के ड्राइवर चौराहे पर दूसरे रास्ते से आ रहे वाहन को नहीं देख पाए और टकरा गए। इस हादसे में ललितपुर के नेहरुनगर निवासी 55 वर्षीय नसीर पुत्र ग्यासुद्दीन खान, 50 वर्षीय कल्लू खान पुत्र यासिर खान और 45 वर्षीय निजाम खान की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 25 वर्षीय मुख्तार पुत्र नसीर खान, 50 वर्षीय हनीमन बी पत्नी रईस खान, 25 वर्षीय नासिर पुत्र कल्लू खान और बोलेरो का ड्राइवर तिलक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्तार और ड्राइवर को भोपाल रेफर किया गया है। हनीमन बी को बीना रेफर किया गया। ट्राॅले का चालक फरार है। 

खबरें और भी हैं...