पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचमहाल। गाेधरा तहसील के छक्कडिया गांव के पास आज सुबह एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी और पुत्र को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की वहीं मौत हो गई। घटना अहमदाबाद-इंदौर फोरलेन हाइवे पर वेगरपुर के पास हुई। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में होते हैं हादसे…
अहमदाबाद-इंदौर फोन लेन हाइवे पर वेगनपुर गांव के पास टोल नाका बनाया गया है। इससे कांकणपुर तरफ से आने वाले 15-20 गांव के वाहन चालकों को केवल 3 कि.मी. की दूरी तय कर गोधरा पहुंचने के लिए टोल देना होता है। टोल बचाने के लिए इस मार्ग पर ट्रॉफिक बढ़ जाता है। इससे छक्कडिया से डॉक्टर मुवाड़ा के बीच भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस संबंध में टोल नाके की जगह बदलने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई है, पर कोई सुनवाई न होने से इस इलाके में हादसे बढ़ रहे हैं। उधर पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उग्र आंदोलन भी किए
टोल नाके का स्थान बदलने के लिए नागरिकों ने उग्र आंदोलन भी किए, पर हाइवे अथारिटी की आंख नहीं खुली। इसलिए इस क्षेत्र में अभी भी हादसे हो रहे हैं। ये गांव शहेरा-गोधरा इलाके में होने से विधायक जेठाभाई भरवाड़ और सी के राऊलजी ने इस दिशा में दिलचस्पी दिखाते हुए टोल नाके का स्थान बदलने के लिए उच्च स्तर पर बात करेंगे, ऐसी आशा की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.