पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 किलो अफीम के साथ पकड़ाए तीन तस्कर, मार्केट में अफीम की 1 लाख 20 हजार रुपए के करीब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नारकोटिक्स पुलिस ने गुुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब तीन किलो अफीम जब्त की है। बता दें कि मप्र नारकोटिक्स पुलिस प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चला रही है। पुलिस ने इसी अभियान के तहत आरोपियों को पकड़ा है।

 

- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स वरुण कपूर ने बताया कि मुखबीर ने सूचना दी थी कि सौदान सिंह पिता दूलेसिंह निवासी खुरचानिया राजस्थान, कमल सिंह पिता सुल्तान सिंह निवासी गुंगरखेड़ी मंदसौर और महेंद्र सिंह पिता राम सिंह चौहान निवासी डुंगरखेड़ी मंदसौर अफीम तस्करी करते हैं। मुखबीर ने यह भी बताया था कि तीनों इंदौर-उज्जैन हाईवे पर एक पार्टी में अफीम की सप्लाय करने वाले हैं। उसने कार का नंबर और कलर सहित पूरी जानकारी पुलिस को दी थी। 

 

- सूचना के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तस्करों के आने का इंतजार करने लगी। रात करीब 3 बजे मुखबीर की सूचना अनुसार एक सिल्वर कलर की कार आकर रुकी। कार के रुकते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार 3 लोगों को पकड़ लिया। तीनों की तलाशी लेने पर पर उनके पास से दो किला आठ सौ ग्राम अफीम मिली। 

 

- पुलिस ने कार और अफीम जब्त कर तीनों आरोपियों को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्त अफीम की अंतर राष्ट्रीय मार्केट में एक लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

 

खबरें और भी हैं...