पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोई मलबे से हाथ निकालकर मांग रहा था मदद, तो कोई फंसा था ऐसे, 3 मंजिल बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह गिरी तो चारों तरफ मची चीखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा. नई धानमंडी स्थित कांटेसा होटल एंड बार की तीन मंजिला बिल्डिंग शनिवार की सुबह 11:14 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। पिछले तीन दिनों से बार बंद था और शनिवार को ही खुला था। वहां पर केवल 5 कर्मचारी ही थे, जो मलबे में दब गए। तत्काल शुरू हुए राहत कार्य के दौरान बुद्धिप्रकाश, विनय रॉय उर्फ गोपाल व जितेंद्र मीणा को मलबे के भीतर से तथा 1 युवक को जर्जर बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से रेस्क्यू कर निकाला गया। बुद्धिप्रकाश व विनय को गंभीर चोटें आई है। पांचवां व्यक्ति सद्दाम हुसैन बार के एक कमरे में फंस गया जिसे देर रात तक भी नहीं निकाला जा सका। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने रेस्क्यू शुरू किया। आरसीसी के बना दी दो मंजिला बिल्डिंग...

 

पुलिस ने गुमानपुरा थाने में होटल एंड बार मालिक अनवर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निगम ने इस बिल्डिंग का एक हिस्सा सीज किया है। यदि यह बिल्डिंग रात के समय गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि उस समय यहां करीब 400 लोग मौजूद होते। कई स्तर पर लापरवाही सामने आई है। हैरानी की बात है कि गोदाम पर बिना आरसीसी के बना दी दोमंजिला बिल्डिंग।

 

मात्र 10 सैकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गई बिल्डिंग

 

गोपाल उर्फ विनय रॉय  होटल मैनेजर ने बताया कि- मैं बार में था, तभी सफाईकर्मी युवक ने मुझसे कहा कि सीढिय़ों में दरारें आ रही हैं। तभी अचानक पड़-पड़ की आवाजें आने लगी और लगा कि भूकंप आ गया है। अचानक बिल्डिंग सरकने लगी और कुछ हिस्सा गिरने जैसी आवाजें आई। मुझे बस इतना याद है कि मैं एक बड़ी टेबल के नीचे छुप गया और जिसके बाद मलबा टेबल पर गिरता रहा। जैसे ही मलबा गिरने लगा तो पत्नी और बच्चों के चेहरे मेरी आंखों के सामने आए। मैं मन ही मन भगवान से प्रार्थना करता रहा। टेबल नहीं होती तो मलबा मुझ पर गिर जाता.. और मैं नहीं बच पाता। भगवान का शुक्र है कि हम लोग बच गए।  मुझे इतना याद है कि किचन में कुछ लड़के काम कर रहे थे जिनके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। होटल में कोई ग्राहक नहीं था। नवल, गंगाधर, शिवा और लक्ष्मण चार जने भी उस समय होटल में थे, लेकिन वो वहां से भाग गए या वहां फंस रहे हैं, मुझे जानकारी नहीं है।

 

बिल्डिंग मालिक पर केस 
 

पुलिस ने गुमानपुरा थाने में होटल मालिक अनवर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निगम ने इस बिल्डिंग का एक हिस्सा सीज कर दिया है। प्रथम दृष्टया काफी पुराने स्ट्रक्चर तथा उसकी मरम्मत करने की बजाय केवल बाहरी सजावट को बिल्डिंग गिरने का कारण माना जा रहा है। मामले में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के संदर्भ में उच्च अधिकारियों के लेवल पर बात चल रही थी, रात तक किसी ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं की। 

 

हादसे में बूढ़ादीत निवासी बुद्घिप्रकाश, पूनम कॉलोनी निवासी विनय राय उर्फ गोपाल, बारां निवासी जितेन्द्र मीणा, रामहेत के चोटें आई हैं। चारों घायलों के सिर व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई है। घायलों में जितेन्द्र और बुद्घिप्रकाश किचन में काम कर रहे थे। जबकि विनय राय होटल का मैनेजर हैं। पांचवां व्यक्ति सद्दाम हुसैन बार के एक कमरे में फंस गया।

 

हादसे के लिए जिम्मेदार 4 बड़ी लापरवाही

 

1 बिल्डिंग जर्जर अवस्था में थी, जिस पर नियमानुसार नया निर्माण नहीं हो सकता था। अधिकारियों की अनदेखी की वजह से निर्माण हो गया।
2 बिल्डिंग जीरो सेटबैक पर बनी हुई थी। पूरे प्लाॅट पर निर्माण कर रखा था।

3 शहर के होटल और बड़ी बिल्डिंगों का हर वर्ष प्रशासन द्वारा सर्वे करवाया जाता है, तो इस बिल्डिंग का सर्वे क्यों नहीं करवाया गया।
4 बिल्डिंग की मरम्मत करवाने की बजाय केवल बाहर से सजावट की गई थी।

 

रात 3 बजे तक चला सर्च ऑपरेशन

 

दोपहर 11.14 बजे : बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई।
11.30 बजे : लोगों ने एक युवक को बचाया। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई।
11.45 बजे : करीब 30 मिनट में हर एजेंसी मौके पर थी।
12.15 बजे : दूसरे व्यक्ति को मलबे में से बाहर निकाला।
12.30 बजे : तीसरे व्यक्ति को मलबे में से निकाला।
1.00 बजे : चौथे व्यक्ति को खिड़की तोड़कर ऊपर से निकाला।
रात 3.00 बजे : पांचवें व्यक्ति सद्‌दाम का शव निकाला गया। 

 

तीन दिन से बंद था होटल

 

होटल मालिक अनवर खान की बेटी का दो दिन पहले निकाह था। इसलिए होटल और बार को बंद कर रखा था। शनिवार को ही होटल खोला गया था। हादसे से कुछ देर पहले ही मैनेजर और अन्य कर्मचारी पहुंचे थे और सफाई कर रहे थे।

 

बाल बाल बचे ये लोग 

 

बिल्डिंग गिरने से कुछ सेकंड पहले साइकिल रिक्शा मजदूर इसके नीचे बने गोदाम में गन्ना उतारकर बाहर निकला ही था। मलबा गिरते ही वो रिक्शा लेकर वहां से भाग निकला। इसी तरह होटल के तीन कर्मचारी भी पांच मिनट पहले ही होटल से बाहर निकले थे।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...