पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Throwing On The Name Of Giving Profit Of 2 Million Dollars; Brokers Company Disappeared With 27.50 Lakh From Businessman

2 मिलियन डालर का फायदा दिलाने के नाम पर ठगी,‌‌ कारोबारी से 27.50 लाख लेकर ब्रोकर कंपनी गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. राजधानी के एक बिजनेसमैन से पुणे की एक कंपनी के संचालक 27.50 लाख रुपए लेकर गायब हो गए। कंपनी के संचालकों ने उनकी कंपनी का विदेशी कंपनी से करार कराकर 2 मिलियन डॉलर से अधिक का बिजनेस दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने उक्त राशि बतौर कमीशन हासिल की थी। कंपनी के संचालकों से जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद गोविंदपुरा पुलिस ने कंपनी संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। 

 
-गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक ई-1 अरेरा कॉलोनी निवासी सौरभ अग्रवाल की एंसीलरी इंडस्ट्रीयल स्टेट के नाम से कंपनी है। साल 2012 में पुणे की कंपनी एल्कोर मरजर्स एंड एक्विजीशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक जार्ज मैथ्यू मोलाकल, थॉमस मैथ्यू मोलाकल, मीनाक्षी गौर, एरिक एलन कोहिन एवं वाइस प्रेसीडेंट निखिल देशपांडे से संपर्क हुआ था।

-जार्ज मैथ्यू मोलाकल ने सौरभ को बताया था कि उनकी कंपनी ब्रोकर काम करती है। कई बड़ी विदेशी कंपनियां उनके संपर्क में हैं। जार्ज ने बताया था कि कार्य विस्तार के लिए विदेशी कंपनी ढूंढ़कर उससे करार कराने के साथ कम से कम 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस भी दिलवाएंगे। 

तय हुआ था दो किस्तों में 30 लाख कमीशन 
-इस काम के लिए दो किस्त में 20 लाख और 30 लाख रुपए कमीशन तय हुआ था। जार्ज ने बताया था कि सिंगापुर में विधि विभाग है, यदि किसी कंपनी द्वारा करार के बाद बिजनेस नहीं दिया तो प्रकरण लगाकर उस कंपनी को बिजनेस देने के लिए बाध्य किया जाएगा। बिजनेस नहीं मिलने की स्थिति में कमीशन की राशि ब्याज समेत वापस करने का भी भरोसा दिलाया था। फर्जीबाड़ा के बाद कोर्ट के आदेश पर गोविंदपुरा पुलिस ने एल्कोर मरजर्स एंड एक्विजीशन कंपनी एवं संचालक जार्ज मैथ्यू मोलाकल, थॉमस मैथ्यू मोलाकल, मीनाक्षी गौर और एरिक एलन कोहिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ऐसे ऐंठ लिए 27.50 लाख रुपए 
-जार्ज ने 12.50 लाख रुपए एडवांस लिए और बताया कि 4 से 6 महीने में विदेशी कंपनी ढूंढ़कर काम दिलाया जाएगा। इस बीच एक विदेशी व्यक्ति लेविस वेंस कोऑल मेटल्स एंड फोर्ज ग्रुप का संचालक बताते हुए भोपाल में मुलाकात कराई। लेविस भी सौरभ की कंपनी के साथ काम करने को राजी हो गए। अप्रैल 2014 में कंपनी के साथ करार हुआ। इसके बाद जार्ज ने सौरभ से पांच लाख कमीशन ले लिया। करार के कुछ दिन बाद ही जार्ज ने ईमेल किया कि जब तक 10 लाख रुपए कमीशन के नहीं मिलेंगे तब तक कम से कम 2 मिलियन डॉलर का बिजनेस नहीं मिलेगा। 

खबरें और भी हैं...