पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से युवक को फेंका, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद/पटना. आरपीएफ और जीआरपी से बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात पटना-गया रेलखंड के सेवनन हॉल्ट के समीप 20 वर्षीय युवक को मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बंटी पांडेय शकूराबाद थाना क्षेत्र के सैदीचक गांव का निवासी था। वह पटना-हटिया एक्सप्रेस से अपने मामा पारस तिवारी और मामी मीना देवी के साथ पटना से गया के पहाड़पुर जा रहा था।

 


- मृतक के मामा ने बताया कि बंटी के मोबाइल पर एक कॉल आया तो वह उठ कर गेट के पास बात करने गया। इसी बीच बात करने के क्रम में ही दो तीन युवक उससे मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनकी भी अपराधियों ने पिटाई कर दी। बंटी के विरोध करने पर पहले उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और फिर चलती ट्रेन से उसे नीचे फेंक दिया। उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिए जाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया अौर ट्रेन रोक दी, लेकिन तब तक ट्रेन कड़ौना हॉल्ट पहुंच चुकी थी। कड़ौना में वे अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से नीचे उतर कर पुन: सेवनन हॉल्ट की तरफ वापस रेलवे लाइन पकड़ कर आगे बढ़ते गए। आखिरकार घुप अंधेरे में रेलवे लाइन के किनारे बंटी का शव पड़ा मिला। 

 

पीड़ित परिजन पुलिस का रातभर करते रहे इंतजार
- कई यात्रियों ने घटना के बारे में रेल पुलिस को सूचना मोबाइल से दे दी, लेकिन रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह होते ही मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। रातभर अंधेरे में विलाप कर रहे पारसनाथ दंपती की बदहवासी और पास में पड़े जवान लड़के के शव पर पड़ी। पारसनाथ ने स्थानीय लोगों से पूरी कहानी बताई तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा।

 

पैसेंजर ट्रेन के अलावा एनएच पर भी यातयात रोका
- आक्रोशित लोगों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया जिससे पटना की ओर से आ रही 63242 डाउन सवारी गाड़ी को मौके पर रोक दिया गया। इसके अतिरिक्त पटना-रांची जनशताब्दी ट्रेन को भी नदौल स्टेशन पर रोक दिया गया।

 

गया से पटना लौट रहे पुपरी के एसीजेएम को ट्रेन से खींच कर हत्या की कोशिश

-  सोमवार की रात गया से ट्रेन पकड़ कर पटना लौट रहे सीतामढ़ी के पुपरी अनुमंडल में पदस्थापित एसीजेएम प्रशांत कुमार झा को अपराधियों ने ट्रेन से खींचकर जान मारने की कोशिश की। हालांकि यात्रियों के विरोध की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए। लेकिन बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया और उनका मोबाइल भी छीन लिया।

- दरअसल गया स्टेशन पर ही ट्रेन में सीट को लेकर दो लोगों से कहासुनी हो गई। वाणावर हॉल्ट पर बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की व जान मारने की नीयत से उन्हें ट्रेन से खींचने की कोशिश की। 

 

 

खबरें और भी हैं...