पॉप सिंगर अक्सा का पहला म्यूजिक वीडियो दुनियाभर में हिट
मुंबई. पॉप सिंगर अक्सा का पहला पॉप सिंगल 'ठग रांझा' यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला इंडियन म्यूजिक वीडियो बन गया है। 18 मई को रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो को 72 लाख व्यूज मिले हैं। अक्सा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यह मेरा ड्रीम डेब्यू है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने गाना सुना और इसे इस मुकाम पर पहुंचाया। किसी भी कलाकार के लिए उनके काम को इतना प्यार और स्वीकृति मिलने से बड़ी कोई चीज नहीं है'। इसमें अक्सा लीड गर्ल परफॉर्मर की भूमिका में नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्सा बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। गाने में वे शानदार डांस मूव्स करती भी नजर आ रही हैं। बता दें कि इस गाने को वायु ने लिखा और कंपोज किया है। वायु ने ही 'बन्नो तेरा स्वैगर' गाना लिखा था।