पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्फ़ से दूर हुए टाइगर वुड्स

गोल्फ़ से दूर हुए टाइगर वुड्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाइगर वुड्स ने कुछ समय के लिए गोल्फ़ से दूर रहने का फ़ैसला किया है.

उनका कहना है कि फ़िलहाल वो टूर्नामेंट खेलने के लिए ख़ुद को अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं.

अब तक के करियर में 105 टूर्नामेंट जीत चुके वुड्स ने पिछले हफ़्तों में दो टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है.

टाइगर वुड्स ने गोल्फ़ मे वापसी के लिए कोई समय तय नहीं किया है.

39 साल के वुड्स ने कहा है, \"मुझे अपने खेल पर काफ़ी काम करने और उन लोगों के साथ समय बिताने की ज़रूरत है जो मेरे लिए अहम हैं.\"

नाम वापस लिया

उनका कहना है कि वो वापस तब लौटेंगे जब शीर्ष स्तर पर मुक़ाबले के लिए ख़ुद को तैयार समझेंगे.

पिछले आठ टूर्नामेंट के दौरान तीन में से उन्होंने अपना नाम वापस लिया. पिछले 15 दिनों में ही वो दो मुक़ाबलों से पीछे हट गए.

यह पहला मौक़ा नहीं है जब टाइगर वुड्स गोल्फ के मुक़ाबलों से दूर हुए हैं.

अवैध रिश्तों के विवाद में फंसने के बाद दिसंबर 2009 में टाइगर वुड्स ने गोल्फ़ से छुट्टी ले ली थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)