पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिम पेन का लंबे समय तक कप्तान बने रहना मुश्किल : वार्न

टिम पेन का लंबे समय तक कप्तान बने रहना मुश्किल : वार्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिम पेन का लंबे समय तक कप्तान बने रहना मुश्किल : वार्न

बाल टेम्परिंग मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पेन को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया है।
वार्न ने फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा, \"\"मैं एडम गिलक्रिस्ट (पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर) के सामने यह कह सकता हूं कि ज्यादातर विकेटकीपर अच्छे कप्तान नहीं बन सकते। मेरा मानना है कि विकेटकीपर उपकप्तान के तौर पर बहुत सही होते हैं, लेकिन कप्तानी के लिए नहीं।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"पेन ने हालांकि कम समय में अच्छा काम किया है लेकिन मुझे लगता है कि वह लंबे समय के लिए अच्छे विकल्प नहीं हैं। हमारे लिए अच्छी बात यह है कि जस्टिन लेंगर कोच के तौर पर मौजूद हैं। मुझे लगता है कि अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान बनाने का विकल्प भी आजमाया जा सकता है।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...