पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रिटेन के राजकुमार की शाही शादी, एक ही दिन दादी और पापा देंगे दो अलग-अलग रिसेप्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. ब्रिटेन के प्रिंस हैरी लंबे इंताजर के बाद अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल से शादी करने जा रहे हैं। शादी की सेरेमनी विंडसर कैसल में मौजूद सैंट जॉर्ज चैपल चर्च में होगी। दुल्हन के पिता की रस्में भी प्रिंस हैरी के पिता निभाएंगे, क्योंकि मेघन के पिता खराब तबीयत के चलते शादी का हिस्सा नहीं होंगे। शादी की सेरेमनी भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर साढ़े 4 बजे शुरू होगी। वहीं, शादी के बाद शनिवार को ही दो वेडिंग रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन दोपहर में प्रिंस की दादी देंगी। इसके बाद रात का रिसेप्शन उनके पापा प्रिंस चार्ल्स की ओर से होगा।

 

वेल्श गोल्ड की ही रिंग पहनेगी दुल्हन
- इस शाही शादी के लिए रॉयल फैमिली के मेंबर्स गेस्ट्स के बाद पहले चर्च पहुंचेंगे। इसके बाद प्रिंस हैरी और मेघन की एंट्री होगी। प्रोटोकॉल के मुताबिक, सबसे आखिर में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सेकंड पहुंचेंगी। 
- शादी की सेरेमनी में दुल्हन मेघन जो गाउन पहनने वाली हैं, उसे प्रिंस हैरी से सीक्रेट रखा गया है। जब वो चर्च में सेरेमनी के लिए पहुंचेगी, तभी प्रिंस हैरी पहली बार उन्हें इस ड्रेस में देखेंगे।
- प्रिंस हैरी मेघन से शादी के बाद वेडिंग रिंग पहनेंगे। हालांकि, सभी रॉयल्स ऐसा नहीं करते हैं। वहीं रॉयल ब्राइड मेघन पारंपरिक तौर पर वेल्श गोल्ड की बनी वेडिंग रिंग पहनेंगी।
- डेलीमेल वेबसाइट ने इस शाही शादी का पूरा शेड्यूल बताया है। इसे हम भारतीय समय के मुताबिक बता रहे हैं कि शनिवार को किस वक्त कौन-कौन से फंक्शन होंगे।

 

 

खबरें और भी हैं...