पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र टाइम पर्सन ऑफ़ द ईयर की दौड़ में ऑनलाइन मतदान में सबसे आगे रहने के बावजूद अंतिम आठ से बाहर हो गए हैं.
मोदी टाइम पत्रिका के \'पर्सन ऑफ द ईयर\' के खिताब के लिए चुनी गई अंतिम आठ हस्तियों में जगह नहीं बना सके हैं.
लेकिन टाइम पत्रिका के ऑनलाइन मतदान में नरेंद्र मोदी 16 फ़ीसदी मतों के साथ सबसे आगे रहे.
पहले पांच में जिन्होंने जगह बनाई उनमें निहत्थे अमरीकी काले युवक की पुलिस की गोली से हुई मौत का विरोध कर रहे लोग नौ फ़ीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे.
इसके अलावा हांगकांग के प्रदर्शनकारी नेता जोशुआ वोंग को सात फ़ीसदी, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई 4.9 फ़ीसदी और इबोला का इलाज कर रहे डॉक्टरों और नर्सों को 4.5 फ़ीसदी वोट मिले.
टाइम पत्रिका के संपादक 10 दिसंबर को टाइम पर्सन ऑफ़ द ईयर के विजेता की घोषणा करेंगे.
खिताब के लिए चुनी गई आठ हस्तियों में शामिल हैं- अलीबाबा समूह के प्रमुख जैक मा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ऐपल के सीईओ टिम कुक, फर्गसन प्रदर्शनकारी, गायिका टेलर स्विफ्ट, राष्ट्रीय फुटबॉल लीग आयुक्त रोजर स्टोकोई गुडेल और कुर्द नेता मसूद बरजानी, जो इराक़-कुर्दिस्तान इलाके का 2005 से संघर्ष की अगुआई कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.