पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. यूपीएससी 2015 में फर्स्ट रैंक हासिल कर सनसनी मचाने वाली दिल्ली गर्ल टीना डाबी ने बीते शुक्रवार पहलगाम में मुस्लिम IAS अफसर अतहर आमिर खान से शादी रचाई। पारंपरिक शादी से पहले दोनों ने 20 मार्च को जयपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें कि आज दोनों का वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ जिसमें कई राजनेता शामिल हुए।
- रिसेप्शन में वाइस प्रेसीडेंट एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, यूनियन मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद पहुंचे।
- खबर लिखे जाने तक रिसेप्शन अभी भी जारी था जिसमें और लोगों के भी आने की उम्मीद है।
- टीना दिल्ली की रहने वाली हैं, वहीं अतहर जम्मू एंड कश्मीर के निवासी हैं।
- शुक्रवार 9 अप्रेल को वेडिंग सेरेमनी के बाद टीना अपने हसबैंड अतहर के पैतृक गांव देवेपोरा मट्टन गईं।
IES अफसर की बेटी हैं टीना, भोपाल में है ननिहाल
- टीना डाबी वैसे दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म उनकी नानी के घर भोपाल में हुआ था। क्लास 7 तक उनकी पढ़ाई भोपाल के कारमल कॉन्वेंट में ही हुई।
- उनकी नानी सुचिता कांबले और मामा पियूष कांबले भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहते हैं।
- टीना की मम्मी हिमानी डाबी ने एमपी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज MANIT से इंजीनियरिंग की थी। वो अपने कॉलेज की टॉपर रहीं।
फेसबुक पर अपडेट किया एल्बम, 2 घंटे में किया था डिलीट
- दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की स्टूडेंट रहीं टीना डाबी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी को फोटो पोस्ट की थीं।
- फोटो पोस्ट करने के महज 2 घंटे बाद उन्होंने सारी फोटो डिलीट कर दी थीं।
- शादी पर उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाला रेड ब्लाउज और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था और वहीं उनके हसबैंड गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.