किसानों को दिए आमदनी दोगुने करने के टिप्स
कांगड़ा | कृषि विज्ञान केंद्र की 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने की अध्यक्षता में किया गया। विवि के प्रसार शिक्षा निदेशक डा. यश पाल ठाकुर व कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निदेशक डा. नरेश कुमार बधान बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वैज्ञानिक सलाहकार समिति के मनोनीत सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।