पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रांची में अाज भी बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगे क्या

बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन अाैर पश्चिमी विक्षाेभ का असर झारखंड पर है। बंगाल की खाड़ी से लगातार साइक्लाेन की वजह से झारखंड में नमी अा रही है। इसी वजह से झारखंड में बादल छाया हुअा है अाैर बारिश भी हाे रही है। 13 मार्च काे भी झारखंड के सभी स्थानाें पर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गुरुवार काे रांची सहित झारखंड के कई हिस्से में बादल छाए रहे अाैर हल्की बारिश भी हुई। रांची में 0.5 मिमी और जमशेदपुर में 9.0 मिमी बारिश हुर्इ। लगातार दाे दिनाें से रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश हाे रही है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक अानंद ने बताया कि 13 से 15 मार्च तक बारिश के अासार हैं। 16 अाैर 17 मार्च काे झारखंड के सेंट्रल अाैर सर्दन क्षेत्र में बारिश की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम 15.6 डिग्री, बारिश 0.5 मिमी, जमशेदपुर का अधिकतम 29.3 डिग्री, न्यूनतम 18.5 डिग्री अाैर बारिश 9.0 मिमी, डालटनगंज का अधिकतम 30.3 डिग्री, न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।

बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना।

16 मार्च तक दिन के तापमान में गिरावट : 13 से 16 मार्च तक दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है। क्याेंकि दिन में अासमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच अाैर न्यूनतम 16 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
खबरें और भी हैं...