आज वायरस से बचने के लिए मंच मास्क का वितरण करेगा
नामकुम | कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बनो और बनाओ मंच के द्वारा 15 मार्च को दिन 12 बजे से नामकुम बाजार चैक पर आमलोगों के बीच मास्क का वितरण किया जाएगा। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों के द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आमलोगों से अपील की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और अपने को सुरक्षित रखने के लिए मंच की ओर से बांटे जानेवाले मास्क को अवश्य लें। इस दौरान मंच के संस्थापक रामाधार सिंह, सचिव अखिलेश कुमार, मनोज गोप, नीरज कुमार, रघुनाथ साहु, लाल कालीनाथ शाहदेव सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।