आज मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। 2 अशुभ योग बनने के कारण इन 7 राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। चोट या छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की संभावना भी बन रही है। आज सूर्य और चंद्रमा शनि से छठी राशि में है। इस अशुभ स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है। इसके कारण गलत फैसले, धन हानि और दौड़-भाग होती है। इसके अलावा मृगशिरा नक्षत्र भी मृत्यु योग बना रहा है। इस तरह 2 अशुभ योगों की वजह से 7 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा।
पढ़ें पूरा राशिफल -
मेष - पैसों की चिंता परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय पर नहीं हो पाएंगे। कार्यस्थल पर जूनियर भी आपसे नाराज हो सकते हैं। मन में दबाव या तनाव हो सकता है। आपके विचारों में उग्रता आ सकती है। आप अपनी बात पर ज्यादा ही जोर देंगे, तो स्थितियां और खराब हो सकती हैं। आप व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आपके लेन-देन गुप्त रखें। गले की प्रॉब्लम से परेशानी हो सकती है। पुराना कोई रोग भी आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें। घर-परिवार के कई मामले सुलझाने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों की अपेक्षाएं सामान्य से ज्यादा रहेंगी। आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे।
क्या करें - जमीन में गुड़ दबाएं।
आगे पढ़ें वृष से मीन तक का राशिफल -