टोक्यो ओलम्पिक तक आईओसी का परिधान साझेदार बना ली निंग
टोक्यो ओलम्पिक तक आईओसी का परिधान साझेदार बना ली निंग
आईओसी की ली निंग कंपनी के साथ यह साझेदारी 2020-टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक बनी रहेगी।
इसके तहत, चीन की यह कंपनी भारतीय एथलीटों को एशियाई खेलों (2018), 2018-ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेलों और 2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए जूते और प्रशिक्षण के लिए खेल परिधान उपलब्ध कराएगी।
इस साझेदारी पर आईओसी के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा, \"\"हम 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों तक ली निंग को अपने आधिकारिक खेल परिधान साझेदार के रूप में घोषित कर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। यह साझेदारी भारतीय खेल जगत के उभरते अस्तित्व को दर्शाती है।\"\"
\'सनलाइट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड\' के महानिदेशक महेंद्र कपूर ने कहा, \"\"हम, ली निंग सनलाइट स्पोर्ट्स भारतीय ओलम्पिक संघ के आधिकारिक खेल परिधान साझेदार के रूप में जुड़कर काफी खुश हैं। यह करार करीब तीन साल का है। इसमें एशियाई खेल, ग्रीष्मकालीन यूथ ओलम्पिक खेल और 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेल शामिल है। हम भारतीय एथलीटों को सर्वोच्च गुणवत्ता वाले जूते और परिधानों की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।\"\"
--आईएएनएस