पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टोल प्लाजा पर कहासुनी के बाद झगड़ा, कर्मचारियों ने चलाए लाठी-डंडे, महिलाओं से भी की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलवल। यहां के नेशनल हाईवे नंबर-2 पर स्थित तुमसरा टोल प्लाजा पर कुछ कर्मचारियों ने गुड़गांव के एक परिवार पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी टोल कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कड़ी निंदा की है। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

 

 

- गुड़गांव से गोवर्धन की परिक्रमा करने जा रहे थे। वे तीन गाड़ियों में थे। उनके साथ महिलाएं, बच्चे भी थे। 
- जब वे पलवल से आगे तुमसरा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे तो लंबा जाम लगा हुआ था। 
- आरोप है कि टोल बूम करीब 15-20 मिनट से नीचे गिरा हुआ था। उनके बेटे ने टोलकर्मियों से कहा कि वे लेट हो रहे हैं।
- यदि मशीन खराब है, या तो बूम को हाथ से ऊपर उठा दें या फिर गाड़ी बैक करा दूसरी लाइन से निकलवा दें। 
- उनका आरोप है कि इस कहासुनी में टोलकर्मियों ने उनके बेटे पर पीछे से सिर में कोई भारी वस्तु से वार किया। 
- जब उन्होंने विरोध किया तो कर्मियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। 
 

 

महिलाएं बीच में आई तो उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया
- मारपीट होती देख महिलाएं गाड़ी से बाहर आई तो टोल कर्मचारियों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया।
- उन्हीं में से एक ने इस पूरी घटना की वीडियो बना ली। उनका कहना है कि वे मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। 
 थाने में दी शिकायत, मामला दर्ज
 - सदर थाना पुलिस जांच अधिकारी राजवीर ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है। 
 महिला आयोग की सदस्य ने की कड़ी निंदा
 - महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द टोल कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
 - इस संबंध में वह एसपी से मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...