- Hindi News
- National
- Chanho News Toll Plaza Built In Mudma Surrounded By Controversies Ryots Refuse To Give Land
विवादों में घिरा मुड़मा में बनने वाला टोल प्लाजा, रैयतों ने किया जमीन देने से इंकार
प्रखण्ड के मुडमा मे एनएचएआई के द्वारा बनाया जा रहा टॉल प्लाजा विवादो मे पड़ता दिख रहा है। एक तरफ जहां रैयत ग्रामीण मुडमा मे बन रहे टॉल प्लाजा का विरोध कर रहे है और किसी भी हाल मे अपना जमीन देने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर एनएचएआई अभी वहां अस्थाई टॉल बनाकर पैसा वसूल करने के लिए अड़ा हुआ है। मामले को- लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को स्थानीय विधायक बंधु तिर्की की अध्यक्षता मे रैयत ग्रमीण, जिला भू-अर्जन कार्यालय, मांडर अंचल कार्यालय व एनएचएआई के बीच वार्ता हुई। बैठक में उपस्थित रैयतों ने जमीन के कृषि योग्य होने का हवाला देते हुए देने से इंकार कर दिया।
उनका कहना था कि मुडमा दोहर की जमीन कृषि योग्य जमीन है, वहां सालों भर खेती होती है, जिससे उनका रोजी रोटी चलता है, इसलिए वे किसी भी हालत मे जमीन नही देंगे। रैयतों की बात सुनने के बाद बंधु तिर्की ने भू अर्जन पदाधिकारी को टॉल प्लाजा निर्माण हेतु अधिग्रहित की जाने वाली भूमि से प्रभावित रैयतों को मुआवजा की भुगतान तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस जमीन को पहले की सरकार ग्रीन लैंड घोषित कर चुकी है, इसलिए यहां किसी भी हालत मे टॉल प्लाजा नही बनने दिया जाएगा।उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि सोनचिपी टेढा पुल के पास अथवा मलटोली के पास पर्याप्त सरकारी ज़मीन है, वहां टॉल प्लाजा का निर्माण किया जा सकता है। वहां टॉल प्लाजा बनने से जमीन अधिग्रहण की समस्या भी नही होगी। उन्होंने उपरोक्त किसी स्थान मे टॉल प्लाजा को शिफ्ट करने की बात कही। दूसरी ओर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा का कहना है कि टॉल प्जाला अभी कहीं शिफ्ट होने वाला नहीं है, अभी यहां अस्थाई टॉल प्लाजा बनाया जा रहा है। इस बात का फैसला बाद मे लिया जाएगा कि टॉल प्लाजा यही रहेगा या कहीं और शिफ्ट होगा। हमलोग मुआवजा का राशि जमा कर चुके हैं, मुडमा मे जमीन नही मिला तो देखा जाएगा कि कहां बनाना है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा ने कहा, टोल प्लाजा अभी कहीं शिफ्ट नहीं हाेगा, अस्थाई बन रहा है
जलजमाव से हाेती है पेरशानी : बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि फोरलेन सडक मे जलजमाव से काफी परेशानी हो रही है। हल्की सी भी बारिश होने से मांडर ऑक्सीजन स्कूल के पास तथा कन्दरी व अन्य स्थानों मे भारी जलजमाव हो जाता है,जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने छुटे हुए स्थानों मे नाली का निर्माण करने तथा कन्दरी के पास टूटे हुए स्लैब के कारण हो रही दुर्घटना की ओर एनएचएआई का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। बंधु तिर्की ने एनएचएआई के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने का आदेश दिया। बैठक के बाद बंधु तिर्की ने लघु सिंचाई विभाग की ओर से मांडर के दो तथा चान्हो प्रखण्ड के छ: लाभुकों के बीच सिंचाई मशीन का वितरण किया।मौके पर मांडर सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार,एनएचएआई के शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, कुमार सौरभ,वासकीनाथ टुडू, जमील अख्तर, तपेश्वर साहु, प्रमोद कुमार, शमीम अख्तर आजाद,आबिद अंसारी,शंभू महली,जमील मल्लिक, प्रखण्ड प्रमुख अनिता देवी, नयूम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित विधायक बंधु तिर्की व अन्य लोग।
मुडमा दोहर मंे लगभग बनकर तैयार टॉल प्लाजा।