- Hindi News
- National
- New Delhi News Total Number Of Lawsuits In Delhi Riots Now 718 Legal Action Taken Against 3400 People
दिल्ली दंगों में अब कुल मुकदमों की संख्या 718, 3400 लोगों के खिलाफ हो चुकी कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली| नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दर्ज हुए केस की यह संख्या 718 तक पहुंच गई। इनके अलावा हरकत में आई पुलिस अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है, जिसके तहत अब तक 55 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं साठ लोग इन मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ एसीपी अनिल मित्तल ने कहा मामलों में लगातार जांच आगे बढ़ रही है। अभी तक कुल 3400 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें दंगे में शामिल लोग भी शामिल हैं। वहीं, दंगे में मरने वाले लोगांे की संख्या अभी 52 है। बता दें कि ये दंगे सीएए के विरोध को लेकर भड़के थे।