पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट सवारियों से भरी एक निजी बस और ट्राले की भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक बस को रॉन्ग साइड लेकर आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। फिलहाल घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें दिल्ली व रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। सामने से बस के उड़ गए परखच्चे...
- सोमवार अलसुबह 3.30 बजे एक निजी बस जयपुर की तरफ से हरिद्वारा जा रही थी। बस में करीब 40 सवारी बैठी हुई थीं।
- एनएच-8 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के निकट चालक बस को रॉन्ग साइड चलाकर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था।
- इसी दौरान जयपुर की ओर जा रहे एक ट्राले से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
- टक्कर लगते ही सवारियों में हाहाकार मच गया। सूचना के बाद आसपास के लोग व बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
- घायलों को बावल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, इनमें से भी दो की अधिक गंभीर हालत के चलते दिल्ली-रोहतक रेफर कर दिया गया।
- ट्राला चालक व हेलपर भी घायल हो गए। कुल 18 सवारियों काे किसी को ज्यादा तो किसी को मामूली चोटें आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.