पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मणिकर्ण में टूरिस्ट बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुल्लू | मणिकर्ण में भुंतर से मणिकर्ण-बरशैणी जा रही एक निजी बस में अचानक आग भड़क गई। जब तक दमकल विभाग कुल्लू से मौके पर पहुंचा तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। हादसा उस समय पेश आया जब एक निजी बस भुंतर से बरशैणी रूट पर जा रही थी कि मणिकर्ण से आगे निकलने के बाद जब यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकी हुई थी उस समय अचानक बस में आग भड़क उठी। बस में बैठे यात्री एकाएक बाहर निकल गए। दमकल विभाग के अनुसार बस नम्बर एचपी 34 बी 5051 में आग लगने से बस मालिक राकेश कुमार सूद निवासी खोखन को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के समय अफरातफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...