पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत में लॉन्च हुई टोयोटा की ये नई कार, फीचर्स हैं काफी दमदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो डेस्क। टोयोटा ने भारत में अपनी नई सेडान कार यारिस को लॉन्च कर दिया है। यह कार पेट्रोल इंजन में है, जिसमें आपको मैन्युअल और CVT का ऑप्शन मिलेगा। इस कार के मैन्युअल और ऑटोमेटिक मॉडल्स की कीमत 8.75 लाख से शुरु होकर 14.07 लाख रुपए तक है।

 

# 17.1 kmpl है माइलेज

 

- यारिस में 1.5 लीटर का Dual VVT-i, 4 सिलिंडर इंजन है जो 108bhp की पावर देता है। साथ ही यह 140 Nm का टॉर्क भी जेनरेट करता है।

- कार का इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। - कंपनी के मुताबिक, यारिस एक लीटर में 17.1 kmpl का माइलेज देती है।

- वहीं इसका CVT इंजन पैडल शिफ्टर के साथ आता है जो 17.8 kmpl की माइलेज देता है।

 

# एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा ज्यादा स्पेस

 

- ये कार दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है। साथ ही इसके अंदर स्पेस भी अच्छा दिया हुआ है।यानि 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।

- फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटो प्रोजैक्टर हैडलैंप्स, अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना और रियर कैमरा मिलेगा। 

- साथ ही टचस्क्रीन नेविगेशन, फॉक्स लैदर सीट्स, क्रू कंट्रोल और सीवीटी में पैडल शिफ्ट जैसे फीचर्स भी कंपनी ने दिए हैं।

 

# 7 एयरबैग्स के साथ मिलेगी ज्यादा सेफ्टी

 

- सेफ्टी के लिए कार में 7 एयरबैग्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक, एबीएस के साथ EBD और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

- नई यारिस का सीधा मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सियाज और हुंडई की वरना से होगा।

 

ऊपर दिए गए वीडियो में देखें अंदर से लेकर बाहर तक कैसी दिखती है ये स्टाइलिश कार...

खबरें और भी हैं...