पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूयॉर्क. अच्छा दिखने की चाहत में कुछ लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। हमें आंख में जरा सा कचरा चले जाने में बहुत तकलीफ हो जाती है, पर कुछ लोग आंख के अंदर जेवर जड़वाने में लगे हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है न्यूयॉर्क से, जहां एक महिला को अपनी आंख के अंदर जेवर जड़वाने की सूझी। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर ने उसे मना भी नहीं किया। यहां के पार्क एवेन्यू लेसर सर्जरी क्लीनिक में डॉक्टर एमिल शिन ने ये रोंगटे खड़े कर देने वाला ऑपरेशन मात्र 5 मिनट में किया। डॉक्टर ने एक महिला की आंख के अंदर उसकी मनपसंदीदा प्लेटिनम ज्वेलरी जड़ दी। दिल के शेप की ज्वेलरी 3X4 मिलीमीटर की थी।
ऐसे लगाया आंख के अंदर
- डॉक्टर एमिल ने इस अनोखे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की। उन्होंने सबसे पहले इंजेक्शन के जरिए आंख के एक हिस्से को सुन्न कर दिया। फिर उसके अंदर ये छोटा सा जेवर रख दिया। डॉक्टर ने बताया कि आंख के अंदर उसे जेवर को फिट करने के लिए उसे कर्व दिया गया, चिकना बनाने के लिए पॉलिश भी किया गया। डॉक्टर ने आगे बताया कि ये पूरा ऑपरेशन 5 मिनट में हो गया, जिसमें पेशेंट को जरा भी दर्द नहीं हुआ। तीन दिन बाद पेशेंट को ये आंख में 1 एमएम से ज्यादा महसूस नहीं होगा।
नहीं होगा इंफेक्शन
- 20 साल का एक्सपीरियंस रखने वाले इस डॉक्टर ने दावा किया कि इससे किसी भी तरह इंफेक्शन नहीं होगा। शरीर ऐसे कुछ धातुओं को अपना लेता है, इंफेक्शन की गुंजाइश ना के बराबर होती है। इस सर्जरी के द्वारा अब डॉक्टर आंख के अंदर, हार्ट, स्टार और ऐसे कई शेप की ज्वेलरी फिट करने का ऑफर दे रहा है। अमेरिका में अबतक तीन लोग इस तरह की सर्जरी करा चुके हैं और कई लोग इस सर्जरी के लिए डॉक्टर एमिल के पास पहुंच रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.