पटियाला चौक पर ऑटो रिक्शा की वजह से बाधित हो रहा ट्रैफिक
जीरकपुर | जीरकपुर में पटियाला चौक के पास मनमाने तरीके से रुक रहे ऑटो रिक्शा की वजह से यहां ट्रैफिक रुक रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सामने ही ऑटो रिक्शा वाले बीच सड़क पर रुक कर सवारियों को उतारते और चढ़ाते हैं जबकि यहां पर ट्रैफिक नहीं रूकना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई न होने से ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी चल रही है और यहां पर ट्रैफिक जाम हो रहा है।