ट्रैफिकिंग की शिकार लड़की रांची आई
रांची | गुमला की रहने वाली एक लड़की ट्रैफिकिंग की शिकार होकर तीन साल से दिल्ली में थी। रांची सीडब्ल्यूसी व पुलिस की पहल पर उसे 10 मार्च को वापस लाया जा सका। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि दिल्ली महिला आयोग को लड़की की ट्रैफिकिंग किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त लड़की की जानकारी ली गई। पता चला कि फिलहाल वह एक होम में है। इसके बाद उसे रांची लाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल अभी लड़की की काउंसिलिंग की जा रही है। इसके बाद लड़की को गुमला सीडब्ल्यूसी को ट्रांसफर किया जाएगा।