पनामा का दोस्ताना मैच के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ
पनामा का दोस्ताना मैच के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ
दोनों टीमों के बीच यह मैच 29 मई को खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोच हर्नान डारियो के मार्गदर्शन में 17 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
भारी बारिश के कारण मंगलवार का प्रशिक्षण सत्र केवल दो घंटे में ही समाप्त हो गया।
पनामा ने पहली बार रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में प्रवेश हासिल किया है। उसे ग्रुप-जी में बेल्जियम, इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है।
अगले माह शुरू होने वाले विश्व कप अभियान की शुरुआत पनामा 17 जून को बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।
--आईएएनएस