पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kanke News Training Of District Level Treasury Assistants Started For Census 2021

जनगणना-2021 के लिए जिलास्तरीय कोषांग सहायकों की ट्रेनिंग शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | रांची जिला में जनगणना 2021 की तैयारी जारी है। शनिवार से रांची जिला के जिला स्तरीय कोषांग सहायकों की दो दिवसीय ट्रेनिंग की शुरुआत समाहरणालय एक ब्लॉक के कमरा नंबर 307 में हुई। एडीएम नक्सल राजेश बरवार ने कोषांग सहायकों से कहा कि जनगणना का कार्य एक बेहद ही जिम्मेवारी का कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक के लिए जगह नहीं है। जिला स्तरीय कोषांग सहायकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। इस बार सर्वे का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन सर्वे से कर्मियों को काफी आसानी होगी। ऐप से कैसे सर्वे होगा इसकी जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कर्मियों को दी जा रही है।
खबरें और भी हैं...