पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगलुरू के पास ट्रेन हादसा, 5 की मौत

बंगलुरू के पास ट्रेन हादसा, 5 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इमरान क़ुरैशी

बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

कर्नाटक के बंगलुरू से तक़रीबन 40 किलोमीटर दूर अनेकल के पास हुए एक ट्रेन हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग ज़ख़्मी हैं.

अतिरिक्त डीजीपी रेलवे, आरपी शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मरने वालों की तादाद बढ़ भी सकती है.

कुछ मुसाफ़िरों को एंबुलेंस से पास के अस्पताल तक ले जाया गया है.

स्टेशन से कुछ दूर

इर्नाकुलम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बंगलुरू से निकलकर थोड़ी ही दूर गई थी, जब इसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

दक्षिण पश्चिमी रेल के मुताबिक़ दुर्घटना सुबह 7.35 पर हुई.

विनय नामक एक यात्री ने कहा, \'\'मैं कोयंबटूर जाने के लिए सुबह छह बजे ट्रेन पर सवार हुआ. मुझे हल्की सी झपकी लग गई, तभी मुझे एक झटका लगा और मैंने देखा कि लोग गिर रहे हैं. मैंने इमरजेंसी खिड़की से निकलने की कोशिश की, पर वहां काफ़ी धुआं भरा था. मैं कूदकर ट्रेन से बाहर निकला.\'\'

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)