पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वकील की पुलिस पिटाई मामले में विवादों में आए गढ़वा एसपी मो. अर्शी हटाए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची.   वकील आशीष द्विवेदी की पुलिस पिटाई मामले में विवादों में आए गढ़वा एसपी मो. अर्शी को हटा दिया गया। उन्हें एसपी नक्सल (पुलिस मुख्यालय) बनाया गया है। कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी अब गढ़वा एसपी होंगी। राज्य सरकार ने बुधवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

वकील पिटाई मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने मो. अर्शी पर कार्यवाही के संबंध में एक्शन टेकेन देने को कहा था। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होनी है। 

छह आईपीएस अफसर बदले

नामकहां थे कहां गए
डॉ. एम तमिल वाणनएसपी सीआईडीएसपी कोडरमा
धनंजय कुमार सिंहएसपी साहेबगंजएसपी विशेष शाखा
मो. अर्शीएसपी गढ़वाएसपी नक्सल
शिवानी तिवारीएसपी कोडरमाएसपी गढ़वा
हरदीप पी जनार्दनएसआरपी धनबादएसपी साहिबगंज
निधि द्विवेदीकमांडेंट जैप-3 धनबादधनबाद एसआरपी का अति. प्रभार
              
 
 
 
 
 
 
खबरें और भी हैं...