पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईएएस ​अधिकारियों के तबादले, धार, बुरहानपुर और गुना कलेक्टर के तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़े मप्र के आठ जिलों में से एक गुना के कलेक्टर 57 साल के राजेश कुमार जैन को राज्य सरकार ने हटा दिया है। उनकी जगह मप्र कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी बी. विजय दत्ता को जिले की कमान सौंपी गई है। जैन दो साल से अधिक गुना कलेक्टर रहे और 24 अप्रैल को मंडला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में उन्हें जाना था, लेकिन अब दत्ता बैठक में जाएंगे। इसी तरह धार कलेक्टर श्रीमन शुक्ला की कलेक्टरी मंत्री नरोत्तम मिश्रा से रिश्तेदारी के कारण चली गई। 

 

बदले जा सकते हैं शेष 7 पिछड़े जिलों के कलेक्टर भी  

- रविवार अवकाश के दिन आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई। शुक्ला को लेकर बताया जा रहा है कि आने वाले चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग इसे संज्ञान में लेता, उससे पहले ही शुक्ला को हटाकर संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। विवेक पोरवाल को ट्राइफेक में एमडी बनाए जाने का फैसला दो माह पहले ही ले लिया गया था, लेकिन अब जाकर आदेश निकले।

- मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि बुरहानपुर कलेक्टर दीपक सिंह को जबलपुर भेजे जाने के बारे में विचार था, मगर सरकार ने उन्हें धार जिला सौंप दिया।

- गुना कलेक्टर के हटने से साफ है कि एक-दो सप्ताह में आने वाली बड़ी सूची में शेष सात पिछड़े जिलों (राजगढ़, छतरपुर, खंडवा, विदिशा, बड़वानी, सिंगरौली और दमोह) के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं। 

 

अफसर का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना 
विवेक पोरवाल    आयुक्त, खाद्य एवंनागरिक आपूर्ति एमडी, ट्राइफेक 
राजेश कुमार जैन कलेक्टर, गुना अपर सचिव, शासन 

श्रीमन शुक्ला

कलेक्टर, धार संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
दीपक सिंह कलेक्टर, बुरहानपुर कलेक्टर, धार 
सत्येंद्र सिंह एमडी, एकेवीएन,  ग्वालियर कलेक्टर, बुरहानपुर 
बी. विजय दत्ता उप सचिव, पीडब्ल्यूडी कलेक्टर, गुना 

 

शुक्रवार को भी हुए थे तबादले 

-राज्य सरकार ने शुक्रवार को भी पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। उन्हें पूर्व में जिला पंचायत सीईओ बनाकर बुरहानपुर भेजा गया था, इस आदेश को रद्द कर उन्हें भोपाल में ही रखा गया है।

-भिंड जिला पंचायत सीईओ सपना निगम को अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग, भोपाल जिला पंचायत सीईओ हरजिंदर सिंह को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना संचालक निधि निवेदिता को अपर कलेक्टर इंदौर तथा राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ प्रवीण सिंह अधयक को रीवा नगरपालिका निगम में आयुक्त पदस्थ किया गया है।

 

 

खबरें और भी हैं...