पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. पर्यावरण संरक्षण को लेकर नित नए अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार जहां अभियान के तहत पौधे रोपकर हरियाली को बढ़ावा दे रही है, वहीं आमजन भी इस कार्य में सहभागी बन रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक ऐसा ही अनूठा प्रयास देखने को मिला। इंदौर में दूल्हा-दुल्हन ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेज से मीठे नीम के पौधे मेहमानों को बांटे।
- ये अनोखी शादी हुई डबल चौकी (बारोली) निवासी डॉ. इंद्रनारायण शर्मा के के बेटे आकाश शर्मा और इंदौर निवासी निधि पाठक की। इंदौर में हुई इस शादी में शामिल होने आए मेहमान जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे तो वहां उन्हें दूल्हा-दुल्हन से उपहार स्वरूप मीठे नीम के पौधे भेंट किए। परिजनों ने बताया कि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद् की मुहिम इस से प्रभावित होकर उन्होंने यह प्रयास किया।
- दूल्हे आकाश शर्मा ने बताया कि लगातार बिल्डिंग तैयार हो रही हैं, लेकिन हरियाली का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे हरियाली कम होती जा रही है। पौधे जितने लग रहे हैं, उससे चार गुना ज्यादा काटे जा रहे हैं। हरियाली की कमी के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। ऐसे में विवाह समारोह में आए सभी परिजनों को पौधे बांटे और पौधारोपण करने की गुजारिश की जाए। दूल्हे ने बताया कि समारोह में शामिल होने आए राष्ट्रीय कवि पं. सत्यनारायण सत्तन ने अतिधियों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया। उन्होंने मंच पर इस प्रकार पौधे का वितरण लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की अनोखी मुहिम बताई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.