- Hindi News
- National
- Khuti News Trees Fell In Many Places Due To Strong Storm Scooty Buried Lightning Stalled In The Area
तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे... स्कूटी दबी, इलाके में बिजली ठप
बेमौसम बरसात ने लोगो को परेशान कर रखा है। शुक्रवार देर रात से ही बारिश हो रही है । शनिवार की सुबह दस बजे के करीब आकाश में इस तरह बादल छाया कि दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। शनिवार की सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गये और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गयी। इस दौरान वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गये। तो कई जगह पेड़ की डालियां टूट कर गिर गयी। साथ ही कई दुकान के शेड भी क्षतिग्रस्त हो गये। स्थानीय मेलाटांड़ में बेर के एक पेड़ गिरने से उसके नीचे तीन दुपहिया वाहन दब गये। लोगो ने जेक लगाकर दुपहिया वाहन को बाहर निकाला। बेमौसम बारिश से रवि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नही शुक्रवार की रात खूंटी विद्युत सब स्टेशन में बारिश की वजह से सिटी पंक्चर होने से विद्युतापूर्ति ठप हो गयी। शनिवार दोपहर उसे ठीक कर विद्युतापूर्ति चालू की गयी, लेकिन उसके बाद से ही शहर में बिजली की आंख मिचौली जा रही है। पूरे दिन बारिश होते रही। इसके कारण सड़को में भी सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों का भी परिचालन आम दिनों से कम रही। गली मुहल्लों में जल जमाव से लोगो को परेशानी हुई।
खदानों में पानी भरा
पिपरवार | शुक्रवार की रात्री से हो रही रिकार्ड बारिश ने कोयलांचल क्षेत्र मे भारी तबाही मचाने के साथ साथ आम जनजीवन को भी अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से पिपरवार टंडवा चतरा मुख्य पथ पर स्थित गेरुआ नदी पर बना पुल टुट गया। जिससे जिससे पुरे कोयलांचल का संपर्क चतरा से पुरी तरह कट गया है जिससे आम लोगों के अलावा कोल वाहनो का परिचालन पुरी तरह से ठप हाे गया। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र मे कोयला उत्पादन से लेकर कोयले की ढुलाई सब ठप हो गया। खदानों मे पानी भरने से जहाँ उत्पादन प्रभावित हुआ है वही कोयला.ढुलाई वाले मार्ग मे दामोदर नही पर स्थित डायवर्शन के टुट जाने एवं सपही नदी के छलटा पुल के उपर कई फीट उपर पानी बहने के चलते अशोका से आरसीएम तक होने वाली कोयला ढुलाई भी बंद है। कई जगहों पर निर्माणाधीन पुलों के पास बनाए हुए डायवर्सन बह जाने से राय वाया बुढ़मू होकर राँची जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन बाधित होने की सुचना है। सब्जी की तैयार फसलों के बर्बाद होने की वजह से किसान बेमौसम हो रही इस भारी बारिश से काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। जगह जगह बड़े बड़े पेडो के गिरने की खबरें भी मिल रही है। शुक्रवार रात्री से शुरु हुई मुसलाधार बारिश शनिवार तक अनवरत जारी है जिससे अभी और नुकसान होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।