पेड़ों की ट्रिमिंग शुरू, टहनियों में फंस रही थी तारें
मोहाली | पावरकॉम की ओर से बिजली की वायरिंग की रिपेयर करने के लिए पेड़ों की ट्रिमिंग की जा रही है। फेज-3ए के पेट्रोल पंप के सामने पावरकॉम की लाइन की रिपेयर का काम किया जा रहा है। वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियां काफी बड़ी हो गई थी जिस कारण पावरकॉम की बिजली की वायरें उसमें फंस रही थी। इसको लेकर पावरकॉम की ओर से पेड़ों की ट्रिमिंग का काम शुरू किया गया है।