पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुड़गांव। अरावली की पहाड़ियों में मंगलवार को दो महिलाओं और एक पुरुष का शव पड़ा मिली। तीनों मृतक बीते सोमवार को जंगल में लकड़ी लेने के लिए निकले थे। रात को वापिस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। मंगलवार सुबह उनके शव मिले। उन्हें किसी धारदार हथियार से काटकर फेंका गया था। इनमें से एक अभी भी लापता है। पुलिस व मृतकों के परिजन उसकी भी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पढ़िए पूरा मामला...
- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोमल अपने पति राजू व शीला अपने पति लखन के साथ सोमवार को अरावली की पहाड़ियों में फैले जंगल से लकड़ियां लेने के लिए निकले थे।
- सभी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पगरा गांव के रहने वाले थे। महिलाएं मजदूरी का काम करती थी, जबकि इनके पति राजमिस्त्री थे।
- सोमवार शाम को जब वे घर वापिस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात में कोई नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
सुबह ढूंढने निकले तो मिले शव
- मंगलवार सुबह परिजन ढूंढने के लिए निकले थे। इस दौरान लखन, कोमल और शीला के शव जंगल में पड़े मिले।
- तीनों को किसी तेजधार हथियार से हमला कर मारा गया था।
- राजू का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- शीला की बेटी राधा का कहना है कि उसके माता-पिता कुल्हाड़ी लेकर घर से निकले थे। इनके चार बच्चे हैं। जिनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दो लड़कियां और 1 लड़का अभी कुंवारे हैं।
हत्या की कर रही जांच
- भोंड़सी थाना पुलिस हत्या की जांच कर रही है। अभी तक किसी ठोस कारण का पता नहीं चल पाया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.