पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर चीखता-चिल्लाता रहा, खौफनाक था एक्सीडेंट का वो मंजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी (ग्वालियर). शहर के बीचों-बीच पोहरी बस स्टैंड जाने वाले हाईवे पर शराब के नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि मुंबई से उत्तराखंड डाक पार्सल लेकर जा रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर मोहित सीट व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। तब स्थानीय लोगों ने सब्बल की मदद से इस घायल ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला। 

 

 

शराब पिए हुए था दूसरा ड्राइवर 
- मोहित के ट्रक को टक्कर मारने वाले ट्रक क्रमांक आरजे-11-जीए-4166 का ड्राइवर राकेश शराब के नशे में धुत था।

- यह मुरादाबाद से बुधवारी टमाटर लेकर जा रहा था। इसी लापरवाही से यह हादसा हुआ। खुद राकेश अहिरवार एक्सीडेंट के वक्त खिड़की खोलकर नीचे कुंद गया। 

 


- (1) ड्राइवर मोहित को निकालने ट्रक की स्टेयरिंग व सीट को सब्बल से तोड़ते लोग।

- (2) स्टेयरिंग की हाथों की मदद से उठाता युवक।

- (2) केबिन से सकुशल बाहर निकलता मोहित। (इंसेट) आरोपी ड्राइवर राकेश अहिरवार जो शराब के नशे में धुत था। 


ट्रक में फंसे मोहित की लोगों ने बचाई जान 
- सड़क पर हुई इस भीषण भिड़ंत से आसपास के दुकानदार व लोग एकत्रित हो गए। इधर ड्राइवर मोहित ट्रक के अंदर फंस गया।

- खून से लथपथ मोहित ने 10 मिनट तक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा। फिर आसपास के दुकानदार व लोग सरिया-सब्बल लेकर ट्रक में चढ़े और घायल मोहित को बाहर निकाला।

- इसके बाद दोनों ड्राइवरों को एंबुलेंस केे जरिए मलहम-पट्‌टी के लिए जिला अस्पताल भेजा। 


भास्कर रिपोर्टर बना मददगार 
- शुक्रवार दोपहर 1 बजे जब यह सड़क हादसा हुआ ठीक उसी वक्त दैनिक भास्कर के रिपोर्टर नरेंद्र शर्मा भी मौके से गुजर रहे थे।

- उन्होंने ट्रक में मोहित को फंसा देखा तो आसपास के दुकानदारों को एकत्रित किया और उनकी मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला।

- सुरक्षित निकलने के बाद हिमांशु ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।